खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मावा के नमूने जांच हेतु लिए
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कानड़ में निरीक्षण कर मावे के नमूने जांच हेतु लिए। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमल सिंह गुर्जर, कमल मावा भंडार नेताजी कालोनी कानड़ निवासी घानीखेड़ी द्वारा फ्रीज न होने का बहाना कर लगभग 41.47 किलो मावा देवकृपा होटल के फ्रीज में स्टॉक कर नवरात्रि एवं दीपावली के त्यौहार में खपाने की मंशा से रखे जाने की सूचना पर दबिश देकर मावा का एक नमूना लिया गया व शेष बचे 40.47 किलो मावा 220 रुपये प्रति किलो की दर से 8903.4 रुपये मूल्य की जप्त की गई है। टीम द्वारा सैंपल जांच हेतु लेकर लैब भेजे गए। दल द्वारा बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार करने के लिए संबंधित को सुधार सूचना पत्र दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है। यदि संबंधित द्वारा कोई समाधान परख जवाब एवं कार्य नही किया जाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों से अपेक्षा की है कि कारोबार के अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन प्राप्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार करे, बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करना अपराध है। खाद्य एवं अखाद्य सामग्री पृथक-पृथक संग्रहित करे। फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बनवाकर लगवाये, पक्के बिल पर सामग्री का क्रय- विक्रय करे। गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की ही सामग्री का संग्रहण, प्रदर्शन, विक्रय करे। बिना जांचे परखे किसी दूसरे व्यक्ति का मावा आदि आपने परिसर में संग्रहित न करे।



