आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
नगर के मास्टर कॉलोनी एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टीम द्वारा किया लार्वा सर्वे
जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा
स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका की संयूक्त टीम द्वारा जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी के नेतृत्व में सोमवार को आगर नगर के मास्टर कॉलोनी एवं हाऊसिंग बोर्ड में डोर-टू-डोर जाकर लार्वा सर्वे किया। जिन घरों में पानी की टंकियों एवं बर्तनों में मौसमी बीमारियों के मच्छरों का लार्वा पाया गया। टीम द्वारा लार्वा मिलने पर टेमोफास का छिड़काव कर लार्वा नष्ट किया गया। इस दौरान मलेरिया अधिकारी ने रहवासियों को मौसमी बीमारियों डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से सावधानी रखने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।









