भोपालमध्यप्रदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने किया ट्रांसजेंडर्स को लाभांवित “आज़ादी का अमृत महोत्सव”

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

 अमृत महोत्सव के तहत समाज के सभी वर्गों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पुराना भोपाल बाल विहार के शासकीय ग्राउण्ड में ट्रांसजेंडर्स के लिये कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम के समन्वित प्रयासों से पात्रता पर्ची, आधार कार्ड और परिचय पत्र बनाए गए। बीना यादव और सलीम को ट्रायसाइकिल भी दी गई।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायाधीश जिला न्यायालय, भोपाल श्री एस.पी.एस बुंदेला ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स प्राचीन काल से ही भारतीय समाज का अभिन्न अंग रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कल्याणकारी राज्य के नाते राज्य के सभी नागरिकों को एकरूपता के साथ लाभांवित करना है, लिंग के आधार पर ट्रांसजेंडर्स के साथ कोई भेदभाव न हो यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर्स को भी आधार कार्ड, परिचय पत्र और राशन कार्ड दिये जाने के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन यह कार्य करेगा जिसकी मॉनीटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेगा। उन्होंने आग्रह किया कि नई पीढ़ी को पढ़ने का अवसर दें। सरकार इसमें ट्रांसजेंडर्स की हर संभव सहायता करेगी। ट्रांसजेंडर्स को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर जिला न्यायालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण में आ सकते हैं वहाँ आपकी हर संभव मदद की जाएगी।
      अपर आयुक्त नगर निगम, भोपाल श्री सी.पी.गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन का आप लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का हर संभव प्रयास है इस काम में आप को भी आगे आना पड़ेगा। अपनी नई पीढ़ी को शिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाए। वर्तमान में ट्रांसजेंडर्स भी अब राजनीति, न्याय पालिक और कार्यपालिका में उच्च पदों पर हैं।
    संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग श्री आर.के.सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भोपाल जिला प्रथम है जहाँ ट्रांसजेंडर्स के परिचय पत्र बनाए गये हैं। ये परिचय पत्र संपूर्ण भारत में मान्य हैं। इसके आधार पर शासकीय योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान ही शिरिन जॉन, सोनिया नेताम एवं मोना सेन का आधार कार्ड और नि:शुल्क राशन के लिये पात्रता पर्ची तथा परिचय पत्र बनाकर वितरित किये गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर्स ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!