देवासमध्यप्रदेश

देवास जिले में सभी 703 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

जनमत जागरण न्यूज @ देवास

  जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए रक्षा कवच वैक्सीन लगाने का कार्य सतत जारी हैं। जिले में एक भी कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज नही है। जिले में प्राप्त 703 सैम्पल की रिपोर्ट में सभी 703 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। देवास जिला कारोना संक्रमित एक्टिव मरीजों से मुक्‍त हो गया है। जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक 03 लाख 23 हजार 663 सैंपल लिए गए, जिनमें अब तक लैब से 03 लाख 23 हजार 028 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 03 लाख 12 हजार 284 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!