आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

प्रदेश के डेढ़ हजार तालाबों के पोर्टल का लोकार्पण “आजादी का अमृत महोत्सव”

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

 प्रमुख सचिव, पर्यावरण एवं महानिदेशक एप्को श्री अनिरुद्ध मुकर्जी द्वारा आज भोपाल में राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के लगभग 15 हजार तालाबों की जानकारी देने वाली वेबसाइट www.swa.mp.gov.in का लोकार्पण किया गया। इससे लोगों को प्रदेश के तालाबों, उनके संरक्षण-उन्नयन के प्रयासों की जानकारी मिलेगी। साथ ही लोग अपनी शिकायतें और सुझाव भी इसमें दर्ज करा सकेंगे। कार्यपालन संचालक श्री श्रीमन शुक्ला भी उपस्थित थे।
   आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 4 से10 अक्टूबर तक “आइकॉनिक सप्ताह” मनाया जा रहा है। सप्ताह में मध्यप्रदेश में भी पर्यावरण, तालाब संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने संबंधी विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रदेश की एकमात्र रामसर साइट भोज वेटलैण्ड (बड़ा तालाब भोपाल) पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। रोचक अंदाज में छोटे-बड़े तालाब की जानकारी देने के लिये विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाये गये हैं।
वेटलैण्ड मित्र सम्मानित   प्रमुख सचिव द्वारा कार्यक्रम में तालाब संरक्षण और तालाब के आसपास बसे गाँव के लोगों को सारस बचाने में सराहनीय प्रयास करने के लिये वेटलैण्ड मित्र और पक्षी विशेषज्ञ श्री मोहम्मद खलीक, डॉ. संगीता राजगीर, श्री भुवनेश और श्री अंकित को सम्मानित किया गया। भोपाल का बड़ा तालाब देशी-विदेशी पक्षियों से विशेष तौर पर शीत और बसंत ऋतु में काफी गुलजार रहता है।
प्रदेश के 3 और तालाबों को रामसर साइट सहमति   इंदौर के दो और माधव नेशनल पार्क के सांख्य सागर तालाब को भी रामसर साइट के लिये सहमति प्रदान की गई है। इन तालाबों के विस्तृत वैज्ञानिक प्रस्ताव तैयार कर भारत शासन को भेजे जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदौर के 2 तालाबों सिरपुर और यशवंत सागर पर 9 अक्टूबर को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांख्य सागर तालाब पर भी जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ वेटलैण्ड मित्रों का सम्मान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!