आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

नवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगर में पर्व के दौरान यातायात सुगम बनाने, स्वच्छता, विद्युत प्रदाय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

बुधवार को प्रभारी तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अनिलकुमार पुरोहित, सीएमओ रामचंद्र शिंदल की उपस्थिति में हुई बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान लखुंदर नदी की पुलिया से माँ बगलामुखी मंदिर तक यातायात सुगम बनाने के लिए दुकानदारों के सड़क तक रखे सामान, सड़क अथवा किनारे पर लगे हाथ ठेले हटाने का निर्णय लिया गया।नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर होने वाली घट स्थापना वाले स्थानों पर समुचित स्वच्छता,नगर से माँ बगलामुखी मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गो पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की गई।

प्रतिमा विसर्जन परम्परागत स्थल माँ बगलामुखी मंदिर के पीछे लखुंदर नदी में होगा।

बैठक में तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव द्वारा सार्वजनिक पांडालों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम करने की जानकारी दी गई।बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, दाऊलाल मित्तल, सदर जलील ख़ान, बंशीलाल पाटीदार, देवेंद्र गुप्ता, हरिओम सोनी सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!