आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

सुपर फास्फेट सहित अन्य उर्वरकों के इस्तेमाल की अपील

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री बी एल बिलैया ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि सरसों की फसल में डीएपी उर्वरक का कम से कम उपयोग करते हुये डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी), एनपीके (12:32:16) एनपीके (10:26:26), एनपीके (14:36:14) एवं अमोनियम फास्फेट सल्फेट (20:20:00:13) उर्वरकों का प्रयोग करें। सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) उर्वरक के उपयोग से सरसों की फसल में तेल की मात्रा में वृद्धि, दाने में चमक एवं उत्पादन में वृद्धि होगी।
   एनपीके उर्वरक के प्रयोग से भूमि को नाईट्रॉजन फास्फोरस एवं पोटास तीनों मुख्य पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जबकि डीएपी के उपयोग से मात्र नाईट्रोजन एवं फास्फोरस की पूर्ति होती है। इसलिये किसान भाईयों को सलाह है कि फसलों में डीएपी उर्वरक के स्थान पर सुपर फास्फेट एवं एनपीके उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा दें, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!