देवासमध्यप्रदेश

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा लोक सभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

विदेशी मदिरा बरामद कर, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जप्त सामग्री 4 लाख 50 हजार रूपये

जनमत जागरण न्यूज @ देवास

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में वृत्त देवास ए में भोपाल रोड़ पर स्टेडियम के सामने कार से 02 पेटी विदेशी मदिरा का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक आरोपी को मध्य प्रदेश आबकरी अधीनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत  गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है।
    कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, डी पी सिंह मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सनत कुमार ओझा सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।                   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!