IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

अश्वगंधा फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

राज्य सरकार की मंशानुसार कृषको की आय दो-गुना करने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु औषधीय फसल अश्वगंधा को प्रदेश में बढ़ावा दिया जाना है। अश्वगंधा उत्पादन हेतु मालवा क्षेत्र में मिट्टी मुफीद है और जलवायु उपयुक्त है। इसके दृष्टिगत एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा प्रमुख सचिव उद्यानिकी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
    सीएसआईआर लखनऊ की वैज्ञानिक डॉ. श्रीमती तृप्ता सांग द्वारा अश्वगंधा की उन्नत खेती तथा विपणन व्यवस्था पर व्याख्यान दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. करुणा शंकर द्वारा अश्वगंधा के गुणवत्ता नियंत्रण विषय पर व्याख्यान दिया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण में औषधि फसलों की खेती में संलग्न रक्षकों द्वारा अश्वगंधा की खेती गुणवत्ता तथा विपणन में आ रही समस्याओं का समाधान भी वैज्ञानिकों से प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के अलावा किसान सम्मिलित हुए। आगर-मालवा जिले में 1170 हेक्टर में अश्वगंधा का उत्पादन किया जा रहा है, उत्पादन मात्रा 1170.80 मेट्रिक टन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *