गरीबों के लिये वरदान साबित हो रही है,चरक भवन मे स्थापित सेन्ट्रल पैथालॉजी लेब का किया जा रहा है पूर्ण क्षमता से संचालन “सफलता की कहानी”
2 लाख 59 हजार जांच नि:शुल्क हुई
जनमत जागरण न्यूज @ उज्जैन
चरक अस्पताल (मातृ एवं शिशु चिकित्सालय) मे स्थित सेन्ट्रल पैथालॉजी लेब जो प्रथम तल पर संचालित है। गरीबों के लिये यह पैथालॉजी वरदान साबित हो रही है, पैथालॉजी मे लगभग 58 प्रकार की जांचे निःशुल्क की जा रही है, पैथालॉजी मे टीबी की सारी जांचे, जिसमे सी.बी.नाट भी शामिल है की जा रही है, इसके साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, लिपिड प्रोफाईल, एच.आई.व्ही.एड्स, वीडाल (टाईफाईड), हेपेटाईटिस बी (पीलिया), थाईराईड, ई.एस.आर., वी.डी.आर.एल. सहित सभी प्रकार की जांचे पैथालॉजी मे की जा रही है। पैथालॉजी मे अत्यंत आधुनिक उपकरण जैसे, एलिजा मशीन, सेमी ऑटोलाईजर मशीन, सेल काउंट मशीन, डिजिटल माईक्रोस्कोप मशीन आदि से जांच की जा रही है।
जहां प्रायवेट पैथालॉजी पर मात्र लिपिड प्रोफाईल की जांच के लगभग 1000-1500 तक खर्च होता है, वहां यदि इस प्रकार की सभी जांचों का अनुमानित मुल्य सौचे तो लगभग 4000-5000 तक का खर्च आता है। चरक अस्पताल मे शासन द्वारा लगभग समस्त महत्वपूर्ण जांचे निःशुल्क प्रदान की जा रही है, सेन्ट्रल पैथालॉजी लेब द्वारा स्वाईन फ्लू रोगीयों के सेम्पल एकत्रित किये जाते है एवं इनकी जांच हेतु भोपाल भेजा जाता है।
इस प्रकार से चरक अस्पताल मे सम्पूर्ण संभाग की आधुनिक सेन्ट्रल पैथालॉजी लेब उपलब्ध होकर, आधुनिक मशीनों के साथ कार्य कर ही है। जनवरी 2021 से आज दिनांक तक सेन्ट्रल पैथालॉजी लेब चरक भवन मे कुल 259471 पैथालॉजी जांचे निःशुल्क की जा चुकी है, इन निःशुल्क जांचों के कारण आमवर्ग के वे लोग जो महंगी जांचे बाजार करवाने मे सक्षम नही थे वे निःशुल्क जांचों का लाभ लेकर बीमारी का उचित उपचार करवाकर स्वस्थ्य हो सके है।



