आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

मां 64 को उड़ाई 64 मीटर चुनर, नगर में निकाली चुनरयात्रा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
नवरात्रि के पावन दिनों में सोमवार को मां 64 भक्त मंडल के तत्वाधान में मां 64 को 64 मीटर चुनर उड़ाई गई ! चुनरी यात्रा मैं मां दुर्गा की आकर्षक रूप की झांकियां बनाई गई ! चुनरी यात्रा में नन्ही नन्ही बालिकाएं कलश लेकर आगे चल रही थी वही गरबा मंडल की महिलाएं एवं बालिकाए गरबा रास करते हुए चल रही थी । चुनरी यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । चुनर यात्रा नगर परिषद से प्रारंभ हुई जो बसस्टैंड ,माधवचौक ,ब्राह्मणसेरी, चाणकचौक, छतरी चौक से माधवचौक होते हुए मां 64 मंदिर परिसर पहुंची जहां मां 64 को चुनर उड़ाई गई । चुनरी यात्रा मैं मां चौसठ भक्त मंडल के साथ अन्य ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!