जिले में प्रथम बार सिद्ध विनायक रहवासी सहकारी संस्था कमल्या का पंजीयन
जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर
राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न रहवासी कॉलोनियों में कॉलोनी के मेन्टीनेन्स, साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली एवं विभिन्न सुव्यवस्थित सांस्कृतिक आयोजनो आदि की सुचारू व्यवस्था हेतु सहकारी क्षैत्र में रहवासी सहकारी संस्था बनाये जाने की नीति के परिपालन में उप आयुक्त सहकारिता श्री मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा जिले में प्रथम बार सिद्ध विनायक रहवासी सहकारी संस्था कमल्या तहसील शुजालपुर का विगत 22 सितंबर को पंजीयन किया गया है। इस प्रकार संस्था एक वैधानिक निकाय के रूप में पंजीकृत हुई है तथा उस कॉलोनी के रहवासियों को अब संगठित होकर सहकार के माध्यम से अपनी समस्याओ का निदान मिल सकेगा।
उप आयुक्त सहकारिता श्री मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा जिले की रहवासी कॉलोनियों के निवासियो से अपील की गई है कि रहवासियो की सहकारी संस्था पंजीकृत कराई जाकर विभिन्न प्रकार की कठिनाईयो का सहकार के माध्यम से निराकरण कर सकते है। उल्लेखनीय है 02 अक्टूबर 2020 से अब सहकारी संस्थाओ का पंजीयन ऑनलाईन किया जा रहा है, जिसके लिए अब प्रवर्तको को कार्यालय भी आने की आवश्यकता नही है।



