देवासमध्यप्रदेश

देवास में जिला स्तरीय रेपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट (RISE) प्रशिक्षण आयोजित

जनमत जागरण न्यूज @ देवास

देवास में जिला स्तरीय रेपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट (RISE)  प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रेपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट (RISE) ऐप के संबंध में एमएलई प्रोजेक्ट जेएसआई न्यू दिल्ली डॉ अनिता भार्गव एवं राज्य तकनीकी समन्वयक RISE कार्यक्रम श्री सूर्य प्रकाश दीक्षित ने जिला स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। यह सभी मास्टर ट्रेनर विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देंगे।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों के विभिन्न स्तरों के लिए एक रचनात्मक, संवादात्मक, निरंतर और अनुकूलनीय ज्ञान-निर्माण प्रणाली विकसित करना है।   
    प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि रेपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट (RISE) एक अभिनव क्षमता निर्माण मंच है। जो भारत सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण में लगे फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के चल रहे प्रशिक्षण को पूरक और मजबूत करता है। यह एक उपयोगकर्ता केंद्रित मॉडल है, जहां मोबाइल फोन/टैबलेट/कंप्यूटर में एक ऐप के रूप में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री वितरित की जाती है।  टीकाकरणकर्ताओं और कार्यक्रम प्रबंधकों को इन्हें प्रेषित करने में समय अंतराल को कम करने के लिए  बेहतर गुणवत्ता, क्षमता वर्धन मोबाइल ऐप के माध्यम से वह विभिन्न मोड्यूल में टीकाकरण से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग विकासखंड स्तर जिला स्तर एवं राज्य स्तर तथा भारत शासन द्वारा की जाएगी।       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!