मां दुर्गा के विसर्जन के लिए पहुंचे युवक की कालीसिंधनदी में डूबने से मौत
एसडीएम सुसनेर कनाश पहुंचे कालीसिंध नदी पर रहे उपस्थित देर रात्रि तक
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
नवदुर्गा महोत्सव के उपरांत मां के विसर्जन के लिए पहुंचे एक युवक की शुक्रवार को कालीसिंध नदी में डूबने से मौत हो गई जिसके कारण दशहरे पर नगर सहित क्षेत्र में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भेरूलाल पिता कालू कुशवाह उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी सोयतकला मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए कालीसिंध नदी पर शुक्रवार दोपहर पहुंचा था लेकिन मां का विसर्जन करते हुए उसकी डूबने के कारण मौत हो गयी।
एसडीआरएफ की टीम ने-

मृतक भैरूलाल कुशवाह को तलाशने के लिए सोयत एसडीआरएफ की टीम कालीसिंध नदी पर पहुंची एवं देर शाम तक मृतक के शव को तलाश किया गया वही डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हरिश जैन भी एसडीआरएफ की जिला टीम लेकर कालीसिंध पर पहुंचे वही राजगढ़ जिला प्रशासन एसडीआरएफ टीम की दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंची, मृतक का शव दूसरे दिन शनिवार सुबह मिला लेकिन कालीसिंध नदी में सीमा माचलपुर थाने की ओर मिला। शव का पोस्टमार्टम माचलपुर किया गया तत्पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं उक्त दुर्घटना को लेकर परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था नगर के साथ क्षेत्रवासियों में मातम छा गया क्योंकि जहां एक और दशहरा महापर्व मनाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी तो दूसरी ओर उक्त घटना की जानकारी नगर सहित क्षेत्र में फैल गई जिसके कारण आम नागरिकों में मायूसी छा गयी ।
कालीसिंध पर लगी लोगों की भीड़-
उक्त उक्त दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कालीसिंध नदी पर देखने वालों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस प्रशासन ने संभाला वही देर शाम तक लोगों की भीड़ नदी पर उपस्थित रही।
एसडीएम पहुंचे मौके पर-

एसडीएम सोहन कनाश दुर्घटना स्थल कालीसिंध नदी पर पहुंचे एवं संबंधित अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए एवं देर रात्रि तक दुर्घटना स्थल पर उपस्थित रहे वहीं दुर्घटना स्थल पर नायब तहसीलदार बी०के० मकवाना, नायब तहसीलदार नवीन कुंभकार माचलपुर, सब इंस्पेक्टर आलोक परेटिया सोयत, थाना प्रभारी माचलपुर जितेंद्र सूर्यवंशी के साथ दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी कालीसिंध नदी पर उपस्थित रहे एवं देर रात्रि तक युवक को तलाश करने का प्रयास करते रहे।



