उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर
राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक आयोजित, शर्मा नगर अध्यक्ष एवं तिवारी नगर प्रभारी नियुक्त
जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर
स्थानीय भगवान परशुराम मन्दिर परिसर में शाम को राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा युवाओं को समाज के प्रति जागृत करने हेतु किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही समाज के पंडित मुदित शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं पंडित धनंजय तिवारी को नगर संगठन प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि वोरा, शाजापुर जिला प्रभारी पंडित धर्मेंद्र शर्मा, लखन शर्मा, नीरज द्विवेदी, यश शर्मा, ललित जोशी, आकाश शर्मा, विवेक शर्मा, लोकेश शर्मा, केशव तिवारी, शिवम् शर्मा, यश शर्मा, ऋषभ शर्मा, राज शर्मा, दीपक नागर, विजय शर्मा, अरुण शर्मा, आयुष शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।



