आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान शुरू

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के निर्देशानुसार रविवार को विवेकानंद राष्ट्रीय कॉन्वेंट विद्यालय श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया गया। सदस्यता अभियान में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमरावत जितेंद्र शर्मा मिथलेश भावसार युवराज सिंह चौहान के सानिध्य में सोयत ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा नगर एवं क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले पत्रकार गण के सदस्यता फॉर्म भरे एवं संघ के अन्य पत्रकार साथी जो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके उनसे दूरभाष पर चर्चा की एवं समय से पूर्व सदस्यता अभियान को समाप्त करने का आग्रह किया। सोयत ब्लॉक इकाई के लिए सदस्यता अभियान प्रभारी गणेश सोनी मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक महासचिव प्रशांत शर्मा, ऋषिराज सिंह चंद्रावत मुकेश जायसवाल , श्रजन कुमरावत पुष्पेंद्र सिंह चौहान आयुष भावसार कमलेश माली एम०एल० राठौर, संजय प्रजापति के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!