डाक पार्सल में विशाखापट्टनम से लाया जा रहा 880 किलो गांजा पुलिस ने किया जप्त
सोयतकलां पुलिस टीम की दीपावली पर खुशियां हुई दोगुनी
पुलिस ने आरोपित कंटेनर के ड्राइवर को किया गिरफ्तार, गांजा की कीमत एक करोड़ सत्तावन लाख, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
आगर जिले के अंतर्गत आने वाले सोयतकलां थाने की टीम की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई मामला है सोयतकलां पुलिस ने बुधवार को सोयत – पचोर मार्ग पर कंठाल पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर जीरापुर की तरफ से आ रहे, एक डाक पार्सल लिखे कंटेनर को रोका पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो पुलिस को कंटेनर के अंदर 880 किलो गांजा बरामद किया । कंटेनर के ड्राइवर से जब पुलिस से पूछा तो उसने बताया कि विशाखापट्टनम से गांजा लेकर कोटा जा रहा था । पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया । कंटेनर के ड्राइवर गिरफ्तार किया । अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत एक करोड़ सत्तावन लाख रुपए है।
आपको बता दें कि प्रदेश भर में शराब माफिया और अवैध तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश स्तर पर अभियान चला रखा है, उसी के निमित्त जगह-जगह चेकिंग की जा रही है । पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुशांत सक्सेना , उज्जैन जोन के निर्देशानुसार शराब माफियाओं गौ तस्करों एवं अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ एवं अन्य अपराधिक अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वो के विरुद्ध आगर मालवा पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी नाहर सिंह रावत के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर के नेतृत्व में पुलिस टीम सोयतकला को बड़ी सफलता मिली । पुलिस ने 8 क्विंटल 80 किलो मादक पदार्थ गांजा, एक कंटेनर एक आरोपीत को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर उप निरीक्षक दिलीप कटारा सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह मीणा रामप्रकाश पुष्पद प्रधान, आरक्षक ऋतुराज सिंह, आरक्षक संजय दांगी दिनेश गुर्जर विश्वनाथ सिंह झाला राकेश राठौर होकम दांगी अमित शर्मा रामचंद्र दांगी हेमंत पाराशर बनवारी वर्मा राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मादक पदार्थ थाने की ओर आ रहा है तुरंत टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताई गई जानकारी अनुसार वाहन चेकिंग की गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ सत्तावन लाख रुपये है। पुलिस ने जप्त मश्रुका 8 क्विंटल 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एक कंटेनर क्रमांक एमपी 09 जीजी 3674 जप्त किया एवं वाहन चालक आरोपित विष्णु प्रसाद पिता किशन उर्फ राम किशन दांगी उम्र 34 वर्ष निवासी खेजरपुर थाना रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं मामला विवेचना में लिया गया ।
सोयतकला थाना टीम होगी पुरस्कृत
दीपावली के दिन गुरुवार को सोयत थाना में आगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सगर ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सोयतकलां थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर और उनकी टीम को इस बड़ी उपलब्धि पर पुरस्कृत किया जावेगा । पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता मेें बताया कि मादक पदार्थ गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ सत्तावन लाख रुपयेे है। 8 क्विंटल 80 किलो ग्राम गांजा की संभवत सोयतकला पुलिस की पहली और सबसे बड़ी कार्रवाई है।



