आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला बाल पथ संचलन
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कला
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार शाम 4 बजे बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। जिसमें गणवेशधारी बाल स्वयंसेवकों मैं सभी नगर वासियों को आकर्षित किया। पथ संचलन का नगर मैं जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर माधव चौक से हुई जो बस स्टैंड से होकर माधव चौक छत्री चौक उंडाघाट चाणक चौक ब्राह्मण सेरी बालाजी मंदिर से होते हुए वापस माधव चौक शिशु मंदिर माधव चौक पहुंची! पथ संचलन मैं 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



