आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू – मलेरिया से बचाव का प्रशिक्षण
जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन एवं बी.एम.ओ डॉ. आर कुमार के सहयोग से भोपाल शहर के गांधी नगर के सेवा भारती आश्रम में फंदा एवं बैरसिया विकासखंड की आशाओं को डेंगू, मलेरिया का प्रशिक्षण दिया गया।
डॉ. दुबे ने बताया कि शहर में 05 संस्थाओं में डेंगू की निःशुल्क जांच की जाती है। किसी भी व्यक्ति को लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जाँच कराई जाएं। शहर में एम्स, जे.पी, बी.एमएचआरसी, हमीदिया, बैरागढ़ अस्पताल में जांच की जाती है।
मलेरिया निरीक्षक श्रीमति उर्मिला सिंह द्वारा आशाओं को एन्टी लार्वा गतिविधियों से अवगत कराया साथ ही गंबूझिया मछली से लार्वा विनस्तीकरण के बारे में जानकारी दी गई। सभी पूरी बाहों वाले कपड़े पहने-स्प्रे आदि का उपयोग मच्छर के काटने से बचने के लिए उपयोग करें। हर सप्ताह अपने घर मे जमा पानी को खाली कर फिर सूखा कर पुनः उपयोग में लायें एवं पानी के सभी बर्तन ढ़क कर रखें जिससे मच्छर अंडे न दे पाए। यही अंडे लार्वा बन वयस्क मछर बनकर डेंगू रोग का फैलाव करते है।



