आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

डोंगरगांव समीप इंदौर कोटा मार्ग पर हुआ था हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
इंदौर कोटा मार्ग डोंगरगांव के समीप घाटी पर रविवार दोपहर पश्चात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी । डायल 100 एवं 108 दुर्घटना स्थल पर पहुंची। 108 चालक रमेश सेन एवं पैरामेडिकल स्टाफ मुकेश दांगी एवं डायल 100 पर तैनात आरक्षक होकम सिंह दांगी एवं राकेश मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनमचंद पिता शंकरलाल जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी डोंगरगांव को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है मामला विवेचना में है।
सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह मीणा प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह ने शव का पंचनामा बनाते हुए मौका मुआयना किया एवं डॉ० अखिलेश कुमार सोनी ने पीएम किया पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!