IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

राशन के साथ टीकाकरण …उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने आए हितग्राहियो को लगाया कोविड टिका

जनमत जागरण न्यूज @सोयतकलां

गुरुवार को कंवरखेड़ी उचित मूल्य दुकान पर टीकाकरण टीम द्वारा वहां पहुंचने वाले इच्छुक वयस्क व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।कंवराखेड़ी उचित मूल्य दुकान से राशन लेने आए हितग्राहियो को सेल्समैन रामनाथ सिंह चौहान व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य सत्येंद्र सिंह द्वारा टिका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राशन लेने आए हितग्राहियो को टिके के दोनों डोज़ लगवाने के लिए प्रेरित किया व उन्हें बताया गया कि टीकाकरण निःशुल्क है ओर कोरोना से स्वयं ओर दुसरो को सुरक्षित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। राशन लेने आए श्यामलाल वर्मा,सूड़ी बाई व सोनी बाई को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डॉस लगाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *