आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
देश की रक्षा करते हुए चीनी सीमा पर शहीद हुआ एकलोता पुत्र
सड़क से बर्फ हटाते समय डोजर मशीन का संतुलन बिगड़ने से 300 फीट गहरी खाई में गिरते समय हुआ हादसा
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
शुक्रवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में तेनात देश का एक जवान और शहीद हो गया । आगर जिले के सोयतकलां नगर के पास स्थित मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे गांव दीवानखेड़ी निवासी बनवारी राठौर पिता रामदयाल राठौर उम्र 28 वर्ष सड़क से बर्फ हटाते समय शहीद हो गए । अमर शहीद बनवारी अपने पिता रामदयाल राठोर के इकलोते पुत्र थे । शहीद का पार्थिव शरीर रविवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है । शहीद बनवारी राठोर अपने पीछे पत्नी सुनीता और 5 वर्षीय पुत्र हर्ष और गिरिराज उम्र 5 माह छोड़ कर शहीद हुए ।
- भारत चीन सीमा पर थे तैनात आपको बता दें कि शहीद बनवारी राठोर नायक ट्रेड (ओ ई एम) 23 मार्च 2012 को आर्मी में भर्ती हुए थे । इनकी पोस्टिंग इंडियन आर्मी की 270 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में , 71 ड्यू लोकेशन मिसामारी असम डिंग सोंग एरिया भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात थे ।
- खाई में मशीन गिरते समय लगाई छलांग शुक्रवार 3 मार्च को शहीद बनवारी डोजर मशीन से बर्फ डटा रहे थे कि अचानक मशीन का संतुलन बिगड़ने से तीन सौ मीटर खाई में मशीन गिर गई । अपनी सूझबूझ से मशीन से छलांग तो लगा दी परंतु गहरी चोट आने से सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान अंतिम सांस ली । शाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।



