आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

– दीवान खेड़ी के लाल का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार – सोयतकलां नगर से निकलेगी अमर शहीद की अंतिम यात्रा , अमर शहीद बनवारी राठौर गुवाहाटी में हो गए थे हादसे के शिकार

प्रशासन जुटा ,सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
– आज अमर शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां

रविवार को सुबह से ही सुसनेर विकासखंड के गांव दीवानखेड़ी की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के चेहरे पर मायूसी है। हर किसी की जुबां पर बनवारीलाल राठौर की शहादत का जिक्र है। शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे दीवानखेड़ी के 29 वर्षीय जवान गुवाहाटी में हादसे का शिकार हो गए। वीआईपी के आने की सूचना पर पहाड़ी इलाके में सड़क दुरुस्त करने के दौरान डोजर असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा। इसी की चपेट में राठौर आ गए। हादसे की जानकारी लगते ही सुसनेर एसडीएम सोहन कनास, नायब तहसीलदार बी.के.मकवाना प्रशासनिक अमले के साथ दिवानखेड़ी गांव पहुंचे तथा यहां पर शमशान की भूमि पर अतिक्रमण हटाकर जगह का समतलीकरण करवाया साथ ही शमशान की तरफ आने वालें रास्ते को भी सही करवाया।
शनिवार को सुबह शहीद होने की खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई। दीवानखेंडी व आसपास के गांवों के लोग बनवारीलाल के घर की तरफ दौड़ पड़े। सभी लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। शहीद के परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घर-घर में बनवारी की चर्चा हो रही थी। वह सिर्फ सेना का जवान ही नहीं, बल्कि नेकदिल, मेहनती और होनहार था। एसडीएम सोहन कनास ने बताया कि दिवानखेड़ी गांव के रहने वाले बनवारीलाल राठौर इंजीनियर रेजीमेंट में नायक पद पर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार शाम वीआईपी के आने की सूचना पर पहाड़ी इलाके में सड़क पर आई मिटटी को दुरुस्त करते समय डोजर असंतुलित हो गया टीम गई मिटटी पहाड से आई डोजर लेकर खिड़की खोलकर कूदा 200 से 400 फीट खाई में गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह सूचना मिलने के बाद सुसनेर एसडीएम अमले के साथ गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार शांत व सरल स्वभाव का बनवारी गांव में आने के बाद हर बड़े-बुजुर्ग को प्रणाम करता था। सभी से मुस्कुरा कर मिलता था। ग्रामीण बताते हैं कि बनवारी सेना में बड़ेे पद पर पहुंचना चाहते थे। वर्तमान में नायक के पद पर कार्यरत थे।
10 वर्षों से दे रहे थे सेवा
बनवारी लाल की 3 मार्च 2013 को सुनीता राठौर से शादी हुई थी इनके दो बच्चे हैं एक हर्ष उम्र 5 वर्ष, जिगर 8 माह लड़का है। बनवारीलाल वर्ष 2010 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुए थे तभी से वे देश की सेवा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार बनवारीलाल गुवाहाटी में पहाड़ी पर जमी मिटटी को जेसीबी से हटा रहे थे इसी दौरान जेसीबी का संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हो गया। रविवार शाम तक इनका पार्थिव शरीर भोपाल या इन्दौर पहुंचने की संभावनाएं हैं। एसडीएम ने बताया कि शहीद के के परिवार का बीपीएल सूची में नाम दर्ज हैं। 4 बीघा जमीन इनके परिवार के पास हैं। शहीद जवान के पिता 2 बार एवं मां एक बार ग्राम की सरपंच रह चुकी हैं।

सीएम ने राठौर को दी श्रद्धांजलि

समीप ग्राम दीवानखेड़ी निवासी फौजी बनवारी लाल राठौर 29 वर्ष की उम्र में देश की सेवा करते करते मणिपुर में शुक्रवार को शहीद हो गए। जिसके बाद शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके शहीद बनवारी राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ ही सुसनेर के निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह ने भी सोशल मीडिया के ट्विटर व फेसबुक पर बनवारीलाल की तस्वीर शेयर कर श्रद्धाजंलि दी है।

वर्जन
10 साल से भी ज्यादा समय से मातृभूमि की सेवा में लगें बनवारीलाल गुवाहाटी में हादसे का शिकार हुए हैं। पहाड़ी इलाके में सड़क दुरुस्त करने के दौरान डोजर असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा। इसी की चपेट में राठौर आ गए। मैंने प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारियो का जायजा भी लिया। गुवाहाटी से फ्लाइट के जरिये शहीद का पार्थिव शरीर भोपाल या इन्दोर एयरपोर्ट पर लाया जा रहा है उसके बाद रविवार को दिवानखेड़ी लाया जाएगा ।
– सोहन कनास, एसडीएम-सुसनेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!