मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सुसनेर द्वारा शिक्षकीय संवर्ग को प्रदान की गई वार्षिक वेतन वृद्धि के अनुपात में HRA ( गृह भाड़ा भत्ता) का निर्धारण मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के आदेश क्रमांक एफ 8-1/2016/ नियम4 /भोपाल दिनांक 22/07/2017 के अनुसार मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 दिनांक 01/01/2016 से वेतन निर्धारण कर वेतन नियमित किया गया!
परन्तु गृह भाड़ा भत्ता अभी तक छठवें वेतनमान में प्राप्त हो रहा था वही प्रदान किया जा रहा है! जबकि वार्षिक वेतन वृद्धियों के अनुपात में HRA (गृह भाड़ा भत्ते) में वृद्धि करने के प्रावधान है! जिसका स्पष्ट उल्लेख उक्त संदर्भित आदेश की कंडिका 15 में किया गया है! गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने व 2016 से आज तक के एरियर भुगतान हेतु श्रीमान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सुसनेर को ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन सौंपते समय मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष राजकुमार माली, सचिव बाबू सिंह कनेडिया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिओम जाटव,नरेंद्र लोहार, संतोष जादमें, अशरफ मंसूरी, सलीम खान, शिवलाल औसारा, रामलाल बोड़ाना , अजय तिवारी, लालसिंह बगड़ावत आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहें! ज्ञापन का वाचन राजकुमार माली द्वारा किया गया!



