आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

सोयत भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक ग्राम ढोला खेड़ी बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा ने की मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया,महामंत्री रमेश दांगी व कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति थे।जिलामंत्री राघुसिह चौहान व जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी मंचस्थ थे ।प्रान्तीयमहामंत्री दांगी ने प्रान्त की आगामी कार्ययोजना की जानकारी सदस्यों को देते हुए बताया कि प्रान्त की कार्ययोजना अनुसार16 दिसम्बर को प्रत्येक जिले स्तर पर फसल बीमा, 13 माह बाद भी किसानों फसल बीमा नहीं मिला है जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है आपने कहा कि फसल बीमा किसान का नैतिक अधिकार है उसमें गड़बड़ीकरने वाले के विरुद्ध कार्रवाई हो तथा किसानों को अविलंब मिले व राहत राशि भी भी जाएएवं बिजली विभाग द्वारा शेड्यूल परिवर्तन करने को लेकर किसान को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैहैकोको नियमों को ताक में रखकर शेड्यूल बनाया गया सुबह 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे न दिन में ना रात में शाम 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे यह भी ऐसे समय जब किसानों को दूध निकालना खाद लाना आवश्यक कार्य आवश्यक कार्य करना होते हैं उस समय बिजली आपूर्ति विभाग द्वारा की जाती है जो कि बिल्कुल ही गलत हैको लेकर विशाल धरना एवं ज्ञापन दिया जाना है जिसमें सेकड़ों की संख्या में किसानों की उपस्थिति की बात कही।आपने कहा कि जो किसान 24 घंटे खेत में काम करता है उसे आज रोजगार ग्यारंटी की मजदूरी भी नही मिलती। बैठक को डूंगर सिंह सिसोदिया, सीताराम प्रजापति ने भी सम्बोधित किया।जिलाध्यक्ष तेजरा ने सभी तहसील अध्यक्ष द्वारा धरना मैं शामिल होने वाले किसानों का जो लक्ष्य लिया। उसे पूरा करने की बात कही। बैठक मे प्रमुख रूप से बनेसिंह यादव,नंदकिशोर पाटीदार,जगदीश पाटीदार,शंकरसिंह, रामनारायण गुर्जर,प्रतापसिह,,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश पाटीदार ,धर्मेन्द्र सिंह देवडा, नारायणसिंह जोधा,कन्हयालाल राठौड़ नलखेड़ा, ,जगदीशसिंह सुसनेर हेमराज गुर्जर, गोविंद शर्मा नागुसिंह,सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। जानकारी तहसील प्रचार प्रमुख सीताराम दांगी द्वारा दी गई।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!