IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
भोपालमध्यप्रदेश

दिवंगत ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा

जनमत जागरण न्यूज़ @ भोपाल

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि दिवंगत ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा।  उन्होंने बताया कि श्री सिंह की पार्थिव देह 16 दिसम्बर को दोपहर सेना के विमान से भोपाल आएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 17 दिसम्बर को ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ होगा।    उल्लेखनीय है कि श्री सिंह गत सप्ताह तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हैलीकाप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वे वेंटीलेटर पर थे। बुधवार की सुबह उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!