इंदौरमध्यप्रदेश

टीकाकरण महा अभियान के तहत 306 टीकाकरण सत्र नियोजित

जनमत जागरण न्यूज़ @ सीहोर

टीकाकरण महा अभियान के तहत जिले में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन के 306 सत्र नियोजित किए गए है। जिसमें 37 हजार 564 हितग्राहियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आष्टा के 55 सत्रों में 6310, बुदनी के 40 सत्रों में 5000, इछावर के 46 सत्रों में 4500, नसरूल्लागंज के 40 सत्रों में 6245, शहरी सीहोर क्षेत्र में 26 सत्रों में 2600 तथा श्यामपुर विकासखण्ड में 99 सत्र आयोजित होंगे जिसमें 12 हजार 909 हितग्राहियों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!