IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय वेयर हाऊस से चोरी हुआ गेहूं और खाद , पुलिस जांच में जुटी

एसडीओपी नाहर के साथ टीआई जेजुरकर पहुंचे कर्मचारियों से पूछताछ की

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
मंगलवार बुधवार रात दरमियान अज्ञात चोरों ने शासकीय वेयर हाऊस सोयत को निशाना बनाया वेयर हाऊस मे रखा गेहूं एवं खाद बड़ी मात्रा में चोरी कर ले गये। रात्रि गश्त में पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने कर्मचारियों को सूचना कर घटनास्थल पर बुलाया।

चार लाख के नुकसान का अनुमान-
संस्था के सेल्समैन वेयर हाऊस गेहूं वितरण प्रभारी पुरुषोत्तम कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 90 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये हैं वही संस्था के सेल्सन वेयर हाऊस खाद वितरण प्रभारी महेंद्र कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएपी खाद के 50 किलोग्राम भर्ती के 150 बैग, 50 बैग सुपर फास्टफेट के चोरी हो गए जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये हैं। संस्था के द्वारा चोरी की घटना को लेकर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया।

चौकीदार नहीं था
थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार बुधवार रात दरमियान वेयर हाऊस पर तैनात चौकीदार नहीं था। पुलिस ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर की प्रमाणित प्रतिलिपिया मंगवाई है मामले की बारीकी से जांच की जा रही है दूध का दूध एवं पानी का पानी क्या जाएगा बहुत जल्द चोरी की घटना का खुलासा पुलिस करेगी।

एसडीओपी नाहर भी पहुंचे-
एसडीओपी नाहर सिंह रावत के साथ थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर वेयर हाउस पहुंचे एवं मौका मुआयना किया। वहीं संस्था में प्रभारी पदस्थ सेल्समैनो से पूछताछ की व चौकीदार से भी पूछताछ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!