भाजयुमो में प्रवेश के प्रवेश करने से बिखरी भाजपा कुछ समय एक साथ नजर आई
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुप्ता का भव्य स्वागत
जनमत जागरण न्यूज़@ सोयत कलां
भारतीय युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता (गोलू भैया) के स्वागत के लिए गुटबाजी में बिखरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने स्वागत सम्मान के लिए अपने अपने स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर में जगह-जगह अपने कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत किया और करवाया गया।
नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता के स्वागत के लिए रविवार शाम से ही राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही थी वहीं सोमवार प्रात: से ही नगर के साथ क्षेत्र में जगह जगह नेताओ द्वारा अपने चहेतों से स्वागत सम्मान द्वार एवं बैनरो से नगर को पाट दिया गया। दो गुट में बडी भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग डीजे ढोल ताशे कर भव्य स्वागत सम्मान किया साथ में रैली निकाल कर प्रवेश गुप्ता के प्रथम प्रवेश को यादगार बनाने का प्रयास किया। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता का भव्य स्वागत सम्मान में भाजपा के पदाधिकारी युवा मोर्चा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
भाजयुमो मे प्रवेश गुप्ता के प्रथम प्रवेश से-
भारतीय जनता पार्टी नगर में दो गुटों में विभाजित है यह बात किसी से दबी छुपी नहीं है जहां भाजपा नेता अपने अपने अलग-अलग समर्थकों के साथ आए दिन कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं लेकिन नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता के नगर में प्रवेश करने से गुटबाजी में लिप्त भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता रैली में एक साथ नजर आए। माधव चौक में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाजपा समर्थित एक गुट नदारद रहा जिसमें भाजपा नेताओं के साथ युवा मोर्चा मंडल के जिले व मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित नहीं हुए।
भाजपा समर्थित क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह का भी भाजपाइयों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवश गुप्ता के लिए लगाए गए जगह जगह स्वागत द्वार एवं बैनर में उनको स्थान नहीं मिला यह भी चर्चा का विषय रहा।



