कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की साधारण बैठक रविवार डाक बंगला पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री होकम सिंह चौहान ने की। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आपस में विचार विमर्श किया एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद के लिए चिंतन मनन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदलाल कुशवाह (सुपर ज्योतिबा) जगदीश सिंह चौहान विष्णु राठौर पूर्व जिला सचिव, शिवनारायण जाटव जगदीश गुप्ता सीताराम राठौर प्रजापत बद्रु भाई हरीश पटेल इश्तियाक टेलर दीनदयाल यादव हजारीलाल, रामचंद्र सेन मंगलेश कारपेंटर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज भावसार (निक्कू) शिव लाल गुर्जर यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष के साथ अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ पदाधिकारी उपस्थित थे।



