आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

खुलेआम चल रहा जुए- सट्टे का कारोबार,पुलिस को जानकारी होने के बाद भी नहीं होती है कार्यवाही

धार्मिक नगरी नलखेड़ा में काफी लंबे समय से जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है। जिसके चलते नौजवानो का भविष्य गर्त में जाते दिखाई दे रहा है।

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा


ज्ञात रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान प्रदेश भर में अवैध कारोबार व माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के लिए हरदम प्रशासनिक अधिकारियों को आदेशित कर मुहिम चलाते है वही उसके बाद भी नगर नलखेड़ा में इस प्रकार के गौरख धंधे चल रहे है। लेकिन इस अपराध को हर कोई रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। नगर के चैराहा और बाजार में खुले आम सट्टे का कारोबार खूब चल रहा है। सट्टेबाजो को किसी बात का डर नहीं है। कभी कभार पुलिस एक दो दिन हेतु इस सट्टे के कारोबार को बंद कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है, जबकि हकीकत में यहाँ सटोरियों के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे है। ओर यही वजह है कि यह कारोबार क्षैत्र में काफी फल- फूल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि लोग अब खुलेआम प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर यह सटोरिये लोगो के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है, कई घरों में रोजमर्रा की लड़ाई लोगो को थाने तक खींच लाती है। जुआ-सट्टे जैसे संगीन अपराध धड़ल्ले से जारी है।

लाखो का गल्ला उठाते है सटोरिए

यह बात जानकारी आपको हैरानी होगी कि नगर के सटोरिए लाखो के धंधे चला रहा है, और पुलिस प्रशासन की आँखे नहीं खुल रही है। पुलिस प्रशासन इतना होने के बावजूद कुम्भकरण की नींद सोया हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार सटोरिओ को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है। इनके उपर अंकुष क्यो नहीं लग पा रहा है। यह हमारे लिए हमारे समाज के लिए सोचने वाला विषय है।

इनका कहना –
थाना प्रभारी डी आर बच्चन से इस संबंध में चर्चा करना चाही तो उन्हौने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हम सूचना अनुसार कार्यवाही कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!