प्राची शर्मा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रषिक्षण के लिये हुआ चयन
जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा
संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा माह अगस्त में आयोजित टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके माध्यम से जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी प्राची शर्मा का चयन मध्य प्रदेष हॉकी अकादमी ग्वालियर के लिये हुआ है। जिनका प्रथम चरण में 15 दिवसीय हॉकी खेल का प्रषिक्षण षिविर महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में आयोजित किया जावेगा।
इस प्रषिक्षण षिविर के दौरान प्राची शर्मा के खेल प्रदर्षन के आधार पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला हॉकी अकादमी में चयन होना सुनिष्चित हो जाऐगा। आगर जिले के लिये यह बडी उपलब्धि है। प्राची की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राकेष कुमार सगर, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शक्ति राऊत ने प्राची शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।



