आगर मालवामध्यप्रदेश

कलेक्टर ने हाई स्कूल पालखेड़ी के टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण, दोपहर 01ः00 बजे तक सभी बच्चों को लगे टीके

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा द्वारा वेक्सिनेशन केंद्र हाई स्कूल पालखेड़ी आगर का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। स्कूल में दर्ज 87 बच्चों को दोपहर 01ः00 बजे तक शत-प्रतिशत वेक्सिनेशन शाला के स्टॉफ की सक्रियता से पूर्ण किया गया।
संस्था प्राचार्य श्री मंगलेश सोनी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन हेतु जिले के अन्य स्कूलों के साथ ही हाई स्कूल पालखेड़ी में मुख्य अतिथि श्री प्रेमयादव के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं बच्चों को पुष्प हार से स्वागत कर केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। केन्द्र के शुभारम्भ के साथ ही उक्त आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण प्रारंभ किया गया, जिसमें शाला के सभी बच्चों को टीके लगाए जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!