जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज ने दिया आवेदन
जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा
दिगंबर जैन मुनि प्रतिक सागर जी महाराज पर रफीक कुरैशी नामक व्यक्ति द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस थाने में कार्रवाई करने हेतु एक ज्ञापन दिया गया
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज का नगर प्रवेश हुआ था नगर प्रवेश के पश्चात मुनि श्री द्वारा चौक बाजार मे धर्म सभा में प्रवचन दिए जा रहे थे उसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जा रहा था उसी समय आरोपी द्वारा फेसबुक पर मुनि श्री के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।
जिसके विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा द्वारा पुलिस थाने में पहुंच कर थाना प्रभारी डीआर बच्चन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की गई जिसमें मुस्लिम समाज के वरिष्ठगणो द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिस में उपस्थित शहर सदर अब्दुल जलील साहब, रईस मास्टर साहब, अब्दुल वहीद मेव, मुजीब भाई,खालिक भाई, जैनुल मेव, अरबाज चिश्ती एवं वरिष्ठ समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया



