आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

मां चौसठ इलेक्ट्रॉनिक मे लगी आग, माल जलकर खाक

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
शनिवार रात 10 बजे के लगभग नगर के मुख्य बाजार में स्थित मां चौसठ इलेक्ट्रॉनिक की दुकान मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी । आग के कारण धू-धू कर मां चौसठ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार विष्णु यादव के अनुसार लगभग 15 से 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ, दुकानदार ने बताया कि थाने पर आगजनी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है एवं प्रशासनिक अधिकारीगण को अवगत करवाया।

बमुश्किल आग पर काबू-
रात 10 बजे के लगभग जब मां चौसठ इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से धुआ और आग की लपटे बाहर नजर आई तो दुकानदार व पड़ोसियों व दमकल की गाड़ी ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक दुकान मे रखे बडी मात्रा मे एलसडी, एल-ईडी टीवी फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन मिक्सर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गये।


मौका मुआयना कर बनाया पंचनामा-
मां चौसठ इलेक्ट्रॉनिक दुकान मे आगजनी की घटना के उपरांत रविवार प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया एवं प्रशासन से यथासभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!