IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

सोयतकलां नगर में कोरोना ने दी दस्तक एक गल्ला व्यापारी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं रखनी होगी सावधानी- डॉ०सोनी

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
नगर में रविवार प्रातः एक गल्ला व्यापारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई जिसके कारण नगर में भय का माहौल व्याप्त हो गया । मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक पांचाल के निर्देश पर स्वच्छता प्रभारी कमल शर्मा नगर परिषद का अमले के साथ पहुचे। कोरोना पॉजिटिव के घर के साथ आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किया। वही नगर में मुनादी करवाई गई अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर रखें अन्यथा चालानी कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ विभाग कार्यकर्ता मनोरमा कुम्भकार भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर पहुची, कोरोना के उपचार हेतु दवाई दी। पॉजिटिव मरीज के परिवार के साथ पड़ोसियों को भी सावधानी रखने की हिदायत दी और कहा मरीज के सम्पर्क मे नही आना हैं।

कोरोना से डरे नहीं-
डॉ० अखिलेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घबराना नहीं है सावधानी और समझदारी से काम लेना है। सबसे पहले अपने आपको आइसोलेट करना है साथ ही अपने संपर्क में आए सभी लोगों का नियम से जानकारी देना है ताकि उनका टेस्ट किया जा सके वही अन्य नागरिकों को भी सर्दी खांसी बुखार या भूख नहीं लगना एवं अन्य लक्षण होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए योग्य चिकित्सकों से सलाह ले , उचित उपचार किया जावेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें व किसी अन्य के संपर्क आने पर अपने हाथ तुरंत सैनिटाइज करें एवं सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!