विशाखापट्टनम से राजस्थान होकर पंजाब ले जाया जा रहा गांजा पुलिस ने किया जप्त
108 दिन में सोयतकलां पुलिस को मिली दुसरी बड़ी सफ़लता
जप्त मश्रुका कीमत 2 करोड़ 6 लाख रुपये 8 क्विंटल 36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजे के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
सोयतकलां थाना को आदर्श थाने के रूप में किया जाएगा विकसित- पुलिस अधीक्षक श्री सगर
जनमत जागरण न्यू्ज @ सोयत कला
शुक्रवार शनिवार रात दरमियान सोयत पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तलाशी ली तो मैग्नीज के परिवहन करते हुए ट्रक से 8 क्विंटल 36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजे के साथ तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया जप्त मश्रुका की कीमत लगभग 2 करोड़ 6 लाख रुपये बताई जा रही है प्रेस वार्ता कर आगर मालवा पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर ने थाना परिसर पर शनिवार को किया खुलासा।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय उज्जैन जोन उज्जैन तथा श्री पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज के कुशल निर्देशन पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु अति पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया तथा एस.डी.ओ.पी. श्री नाहर सिंह रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर द्वारा टीम गठित कर टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जो थाना सोयतकलां पुलिस टीम द्वारा मुखिबर तंत्र को सक्रिय कर वैज्ञानिक व तकनिकी माध्यम 3से अवैध मादक पदार्थ तस्करों की पतारसी करते सोयतकलां पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि एक ट्रक क्र. आर. जे. 09 जी.सी. 2048 से तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आने वाले हैं। जिस पर थाना पुलिस टीम द्वारा लौहारिया जोड़ सोयतकलां पर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार उक्त ट्रक आते दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसको पुछताछ हेतु थाना लेकर आये। पुछताछ में आरोपित गोविंद पिता कालुसिंह जाति सोधिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम गुराड़ीबंगला, ईश्वर पिता दुलेसिंह जाति सोधिया उम्र 25 साल नि. बंदा, थाना सोयतकलां, नरेन्द्र पिता दयाराम जाति गुर्जर उम्र 26 साल नि. गुर्जर खेड़ा थाना शुजालपुर जिला शाजापुर द्वारा ट्रक में अवैध मादक पदार्थ भरा होना स्वीकार करने पर जप्त कर अपराध क्र. 22/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से उनके अन्य साथी आरोपियों के बारे मे तलाश की जा रही हैं।
जप्त मश्रुका कीमत 2 करोड़ 6 लाख-पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर में प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए बताया किकुल 836.5 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा, किमती 1 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपये वही 29.5 टन मैंगनीज खनिज मूल्य- 9 लाख रुपये 3. ट्रक नमगबर आर.जे. 09 जी.सी. 2048 मूल्य – 30 लाख रुपये। दो मोबाइल फोन की कीमत 20 हजार रुपये है कोई जप्त मश्रुका कीमत दो करोड़ 6 लाख रुपए हैं। आरोपियों द्वारा ट्रक मे मैगनीज खनिज की आड़ मे अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर तस्करी करते पाये गये। पुछताछ पर गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ विजयनगरम (विशाखापट्टनम) से आगर के रास्ते राजस्थान होकर पंजाब जाना बताया हैं। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
सोयतकलां पुलिस होगी पुरस्कृत-पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर ने प्रेस वर्ता में कहा सोयत पुलिस की वर्ष की दूसरी बड़ी कार्रवाई है पूर्व में भी सोयत पुलिस ने 8 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए कार्रवाई की थी वहीं शुक्रवार शनिवार रात दरमियान भी 8 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जप्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है सोयतकलां पुलिस का कार्य प्रशंसनीय है वही थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर के साथ कार्रवाई में अच्छा काम करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
आदर्श थाना सोयत-प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस थाना सोयतकलां को आदर्श थाना के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें थाना के रखरखाव से लेकर साज सजावट उध्यान अपराधों के ग्राफ पर बराबर नजर बनाई जाएगी एवं जिले के अधिकारियों का आना-जाना निरंतर लगा रहेगा। वही पुलिस अधीक्षक से सोयतकलां पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोयत थाना पुलिस अच्छा कार्य कर रही है जिसे समाज एवं पुलिस के बीच समन्वय एवं अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है वही अंतर राज्यीय सीमा पर स्थित थाना क्षेत्र में तस्करो पर भी नकेल कसने में पुलिस सफलता प्राप्त कर रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भुमिका- थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर, उनि दिलीप कटारा, सउनि रामप्रकाश पुष्पद, प्रआर 152 प्रवीण यादव, 175 ऋतुराज सिंह, 138 सतीश मोदी, आर. 186 विश्वनाथ सिंह झाला, आर 309 राकेश राठौर,आर. 257 दिनेश गुर्जर, आर. 118 होकम दांगी, आर. 191 संजय दांगी, आर. 211 अमित शर्मा, आर. 255 राजेशदांगी, आर. 272 रितेश जायसवाल, आर. 52 हेमंत पारासर की सराहनीय भूमिका रही।



