आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

पानी की टंकी गिरने से एक बच्चे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

तहसील के ग्राम गुजांरिया में स्थित मिडिल स्कूल में निर्माण धिन पानी की टंकी गड़गड़ाहट के साथ अचानक गिर गई। जिसमें स्कूल के बच्चे गिरती पानी की टंकी की चपेट में आ गये, जिसके नीचे दबने से श्याम बागरी पिता मांगीलाल बागरी उम्र 8 वर्ष बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं नीशा बागरी पिता रमेश बागरी उम्र 11 वर्ष, सोना बागरी पिता रामकरण बागरी उम्र 10 वर्ष, सोना बागरी पिता बद्रीलाल बागरी उम्र 10 वर्ष तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये जिनकोे नलखेड़ा स्वास्थ विभाग से शाजापुर रेफर किया गया।
घटना स्थल पर पहूँचे विधायक
सुसनेर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राणा विक्रमसिंह घटना स्थल पहूँचे व उनके परिजनों से मिले व अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर घटना के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
उक्त जानकारी देते हुए माधव सिंह परिहार चैकी प्रभारी बड़ागांव ने बताया कि मामला जांच में लिया है, जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!