भाकिसं का राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर श्री पालीवाल का स्वागत सम्मान
अभाकिसं किसी परिचय का मोहताज नहीं- राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री पालीवाल
सोयतकलां- 1 मार्च 2022
भारतीय किसान संघ वर्तमान समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक समितियां है जो किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर समय-समय पर शासन प्रशासन को अवगत करवाते हुए और किसानो की समस्याओं का समाधान करवाता हैं उक्त बात अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल ने सोमवार माधव चौक मे आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम के तहत अपने उद्बोधन में कहीं।
नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय किसान संघ में छोटे से दायित्व पर दायित्व पर रहते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व में भारतीय किसान संघ के सहकोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर श्री राजेंद्र पालीवाल का नगर में सोमवार शाम नगर के विभिन्न संगठनों राजनीतिक पार्टियों समाजसेवियों द्वारा स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण सोमानी ने की। विशेष अतिथि बृज मोहन गुप्ता मंचासीन थे।
अभाकिसं राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री पालीवाल ने आगे सम्बोधन मे कहा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के लगभग 500 से अधिक जिले के प्रांत क्षेत्र प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित हुए जो लगभग दो हजार के करीब थे। साथ में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा नगर व क्षेत्र की किसी भी समस्या के समाधान की अगर बात आती है तो आप चाहे किसी भी पार्टी किसी भी संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हो सभी को एकजुट होकर उस समस्या का समाधान करवाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाना होगी और नगर सहित क्षेत्र के लोग हमेशा एकजुट होकर निरंतर कार्य करते हुए आए हैं।
भाकिसं प्रांत मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से नगर से भारतीय किसान संघ के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए यात्रा प्रारंभ की और भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप मे श्री राजेंद्र जी पालीवाल राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष को जिम्मेदारी मिली जो नगर के लिए गौरव की बात है।
श्री पालीवाल का स्वागत सम्मान-
अखिल भारतीय राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल का स्वागत सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हंसराज कुशवाह , राजेश बैरागी, लालचंद राठौर ,शुभम कुमरावत ,पुष्पेंद्र सिंह चौहान व अन्य मोर्चा के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी के अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान के साथ समिति द्वारा साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया । सदाबहार परिवार नर्मदेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुभाष दांगी विधायक प्रतिनिधि, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष मोहन लाल माली एवं जनप्रतिनिधियों, पालीवाल समाज के युवा कार्यकर्ताओं पत्रकार गण सोयतकला शिशु मंदिर परिवार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष व कथा वाचक राधेश्याम शर्मा के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति जिला सह मंत्री गोपाल चौधरी पप्पू तिवारी मिथलेश भावसार के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ता पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अमित नागर ने किया आभार दिलीप पायलेट द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी भाकिसं के तहसील मीडिया प्रभारी हेमराज गुर्जर द्वारा दी गई ।



