ट्रैक्टर-कार की आमने-सामने भिड़ंत, कार सवार एक ही परिवार के 4 लोग घायल
बोलिया गांव से शादी से लौट कर अपने गांव जीरापुर जा रहे थे
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे सोयत पिड़ावा मार्ग पर स्थित मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समीप कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए । आमने सामने भिड़ंत के बाद ट्राली पलटी खा गई । दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि कार चकनाचूर हो गई । कार में सवार दोनों आगे बैठे लोग फंस गए । प्रत्यक्षदर्शियों ने कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बड़ी बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एंबुलेंस से झालावाड़ रेफर किया गया । आसपास रहने वाले विद्युत मंडल कर्मचारी लाइनमेंन नेत्रानंद साहू , लाइनमैन मनोज शाक्य, और अन्य ग्रामीणों ने कार से चारों घायलों को निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बोलियां शादी में गए थे । शादी कार्यक्रम के बाद वे अपने गांव जीरापुर जा रहे थे और सोयत कला में यह हादसा हो गया। घायलों में जीरापुर निवासी निसार पिता यूनुस खान उम्र 44 साल, अफसार पिता मोहम्मद यूनुस उम्र 41 साल, फिरदोस बी पति अफसार 35 , इजाया पिता अफसार उम्र 13 साल अपने नगर जीरापुर जा रहे थे । गंभीर घायल अफसार का होठ और सीने में चोट के कारण उसे गंभीर अवस्था में झालावाड़ रेफर किया गया । चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया । घटनास्थल पर 108 के ड्राइवर रमेश चंद्र सेन और अशोक द्वारा प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रेफर किया गया ।



