होली रंग पंचमी त्योहार पर नदी पर स्नान करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा- एसडीओपी श्री नाहर
होली रंग पंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
होली रंग पंचमी पर कोई भी व्यक्ति कालीसिंध एवं कंठाल नदी में स्नान करने नहीं जाए पूर्व में भी घटनाएं घटित हो चुकी है त्यौहार के दिन नदी पर स्नान करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा उस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें हालांकि पुलिस लगातार पॉइंट निर्धारित कर चेक करेगी उक्त बात थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओपी नाहर सिंह रावत ने कही।
आगामी त्यौहार होली ,रंगपंचमी को लेकर थाने पर शनिवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ! एसडीओपी नाहर सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे एवं प्रेम से त्योहार मनाए, होली पर अधिक लकड़ी का उपयोग ना करते हुए अधिक से अधिक अपनी बुराइयों का दहन करें ! नशे का सेवन ना करें तो बहुत अच्छा है एवं नशेड़ी द्वारा क्षेत्र की शांति भंग की जाएगी तो पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी। त्योहारों के समय आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया ! इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव थाना प्रभारी रणजीत सिंह सिंगार, नगर परिषद सीएमओ प्रतिनिधि धीरपसिंह चौहान नितिन शर्मा डॉ० ओमेश पाटीदार एवम नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व पत्रकार गण उपस्थित थे !



