आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

नर सेवा नारायण सेवा का लक्ष्य लेकर बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

कार्ष्णि मित्र मंडल के तत्वाधान में 251 यूनिट का प्रथम रक्तदान शिविर सम्पन्न

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
कार्ष्णि मित्र मंडल के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा का लक्ष्य लेकर डोंगरगांव में उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर महिला पुरुषों ने भाग लिया।
रक्तदान शिविर में परिवहन चेकपोस्ट प्रभारी जितेन्द्र गुर्जर, नायब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव,थाना प्रभारी रणजीत सिह सिंगार,नगर सेठ राधेश्याम गुप्ता,पूर्व प्राचार्य नन्दकिशोर शर्मा,पूर्व प्राचार्य रमेशचन्द रुपरिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर मे मंचासीन अतिथि के रुप मे पं० रामपोपाल शास्त्री, बालचंद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत बराही,हाजी सुभान भाई मंसुरी,राधेश्याम कारपेन्टर पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण कारपेंटर,पूर्व सरपंच ठाकुर प्रेमसिह सोनगरा,शिक्षक हरिश कुमार कोहली,पत्रकार शंकर कारपेंटर द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण पूजन अर्चन के पश्चात रक्त दान शिवीर का शुभारंभ किया।
रक्तदान शिविर में महिलाओं पुरुषो ने बढ़ चढ़कर से भाग लेते हुए 251 यूनिट रक्त दान किया। रक्तदान शिविर को लेकर नगर सहित आसपास गांव से आये रक्त वीरों ने काफी जोश उत्साह देखा गया। ब्लड बैंक इम्यूनोहिमेटोलाँजी एण्ड द्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग मेडिकल कालेज एवं संलग्न चिकित्सालय समूह कोटा की ब्लड बैंक की‌ सयुक्त टीम के डॉ० ओम प्रकाश मीणा,अनिल शर्मा,अशोक नागर,नषल कुमार मीणा,दीपक नागर ने रक्त संग्रहण किया।

रक्त दान करने वाले वीरो को किया सम्मानित-

शिविर मे रक्तदान करने वाले वीरो का नगर के समाजसेवी, गंणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधीयो के साथ ही पत्रकारों एवं विशाल रक्त दान शिवीर के कोर्डिनेटर जय गुप्ता संस्थापक सुनेल वाले,अध्यक्ष डॉ० पवन शर्मा,उपाध्यक्ष किशन शर्मा,सचिव अध्यापक प्रेमसिह सोनगरा,महासचिव पवन पाटीदार,संयोजक मुकेश जायसवाल पत्रकार डोंगारगांव ने सभी रक्तदान करने वाले वीरों को सम्मानित किया गया तथा आभार कार्ष्णि मित्र मंडल टीम के द्वारा माना गया। रक्तदान शिविर में समाजसेवी धीरज सिंह सोनगरा के द्वारा रक्तदान करने वालों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की। रक्तदान शिविर में नगर के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!