IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भागो आया.. नंदलाला होली खेले ब्रज में धूम मची , तू गोकुल की गुजरिया में मथुरा का ग्वाला.. सांची कहे कबीरा.. अवध में होली खेलेे.. रघुवीरा

कालिदास स्कूल में स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाई रंगपंचमी ,नंदलाला और राधा संग खेली होली

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां

सांची कहे कबीरा.. अवध में होली खेलेे.. रघुवीरा । होली के दिन गिले-शिकवे भूल जाते हैं दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं । भागो आया.. नंदलाला होली खेले ब्रज में धूम मची , तू गोकुल की गुजरिया में मथुरा का ग्वाला..। अपने ही रंग में रंग ले मुझको याद रहेगी होली रे… आदि होली के गीतों से मंगलवार के दिन कालिदास परिसर गुंजायमान रहा अवसर था । मंगलवार को एकीकृत कालिदास हाईस्कूल में रंगपंचमी का त्यौहार बड़े ही धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं को राधा कृष्ण बनाकर उनके साथ स्टाफ और छात्र-छात्राओ ने फूलों के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया। रंग पंचमी उत्सव का शुभारंभ स्कूल के संचालक द्वारा राधा कृष्ण की पूजन अर्चन कर उत्सव का शुभारंभ किया । रंगपंचमी पर्व के दौरान विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम के छात्राओं ने होली के गीत गाये तो वहीं छात्रों ने हास्य चुटकुले सुनाकर रंगपंचमी मनाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य नीलांजना राठौर ओर समस्त स्टाफ़ व छात्र -छात्राए उपस्थित थे ।

विद्यालय के संचालक चितांमण राठौर ने कहा कि जैसे होली के रंगों को एक दूसरे रंग में मिल जाने पर समझना मुश्किल हो जाता है उसी प्रकार हम सब को भी आपस में सभी द्वेष-भाव भूलकर एक दूसरे से घुल मिलकर एक होकर रहना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *