आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

बहला फुसला कर सगा मामा ले गया नाबालिग को, मंदिर में शादी की और करता रहा दुष्कर्म

भवानीमण्डी में रह रहा था किराए के मकान में राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगर मालवा

आगर मालवा। रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमे आगर जिले के ग्राम परसुखेडी के एक 28 वर्षीय सगे मामा ने 15 वर्षीय अपनी भानेज को पहले तो प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया और मंदिर में वर्णमाला पहनाकर उसके साथ शादी कर किराए के मकान में रहकर दुष्कर्म करता रहा। मामले में नाबालिग के पिता रमेश पिता भेरू मेघवाल 55 वर्ष निवासी बर्ल्डाबरखेड़ा ने 23 मार्च को कोतवाली थाना आगर में गुमशुदगी की शिकायत कर अपने साले सुरेश निवासी परसूखेड़ी पर शंका जाहिर की थी। मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की, जिसमे पुलिस ने मोबाईल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर राजस्थान पुलिस की मदद से भवनीमण्डी राजस्थान के इंदिरा कॉलोनी में एक मकान में दबिश दी और वहां किराए से रह रहे आरोपी मामा सुरेश उर्फ सूरज पिता शिवलाल सिसौदिया मालवीय28 वर्ष निवासी परसूखेड़ी के साथ नाबलिग को बरामद किया। मामले में नाबलिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी उसे शादी का कहकर अपने साथ 23 मार्च की दोपहर 2.30 बजे ले गया था और भवनीमण्डी में माताजी के मंदिर में आरोपी ने वर्णमाला पहनाकर शादी की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी नाबलिग के मामा के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366, 376, 376/3(एन), 376/2(एफ) आईपीसी एवं 3/4, 5/एल/6, 5/एन/6 फास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेस किया है।
10 हजार का इनाम किया था घोषित मामले में पुलिस अधिक्षक राकेश कुमार सगर ने बताया कि नाबालिक को तलाशने एवं आरोपी को पकडने के लिए 10 हजार रूपए का इनाम घांषित किया था, मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी को गिरफतार कर नाबलिग के बायान के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। सगर ने बताया कि आरोपी ने अपनी सगी भान्जी को प्रेम जाल में फंसाया और पिछले दो माह से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!