IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

खेत में अचानक लगी आग , गेहूं जलकर राख

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

नगर के समीपस्थ ग्राम गुदरावन के एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। ग्रामीणों को पता चलने पर कुछ हद तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई एवं तत्काल सूचना मिलने पर तुरंत अग्नि शमक वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। घटना का पता चलने पर नलखेड़ा तहसीलदार पारश वैश्य एवं हल्का पटवारी अजय सिंह खींची मौके पर पहुँचकर मौके का मुआवना किया। जानकारी देते हुए हल्का पटवारी ने बताया कि कुल 3 बीघे के खेत में से लगभग आधे बीघा खेत के गेहूँ जलकर खाक हो गये। हालाँकि आग लगने का कोई कारण पता नहीं चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *