IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

ब्रहमकुमारी केन्द्र पर किया सफाईकर्मियों का सम्मान

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

नगर में ब्रहम कुमारी दीदी ब्रहमकुमारी संस्था के नलखेड़ा केंद्र पर 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत स्वच्छता से सुन्दरता विषय पर एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन रखा गया। जिसमें ब्रहम कुमारी बहनों के नगर के सफाई कर्मचारियों का सम्मान पुष्पमाला एवं श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रहम कुमारी शुभांगी दीदी, चित्रा दीदी, केन्द्र संचालक रूखमीना दीदी एवं ब्रहमकुमार प्रहलाद भाई न दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में इन्दौर से पधारी राजयोगिनी ब्रहमाकुमारी शुभांगी दीदी ने बताया कि स्वच्छता से ही सुन्दरता है। बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता भी आवश्यक है। यदि मन स्वच्छ है, तो बाहरी स्वच्छता अपने आप निखर जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *