चंद सेकंड में ४ लोग जिंदा जले, मौत इतनी भयानक की पल भर में सब हुआ खाक, दो कारो के बीच भीषण हादसा

डोंगरगांव के चार व्यक्ति जिंदा जले एक गंभीर घायल, गंभीर घायल को झालावाड़ किया रेफर

राजस्थान के रायपुर थाना क्षेत्र के सुवांस के पास दो कारों में लगी आग
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ । राजस्थान के रायपुर थाना क्षेत्र के सुवांस से दिल दहला देने वाले की खबर सामने आई है, जहां दो कारो के बीच भीषण हादसा हो गया। दोनों के टक्कर होते ही दोनों कार में भयानक आग लग गई। जिससे चलते कार में सवार ४ लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। एक गंभीर घायल को झालावाड़ रेफर किया है झालावाड़ से भी प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर करने के समाचार मिले हैं । दूसरी कार सवार माथनिया के बताए जा रहे हैं
झालावाड एसपी मोनिका सेन मोके पर पहुंची । लाश की हालत इतनी बुरी थी कि चेहरा पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं कार भी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौक तक नहीं मिला। देखते ही देखते वह आग की तेज लपटों में आ गए।
आग की लपटें उठती देख दुसरी कार में सवार सभी निकल गए । जो कार हादसे के बाद पलटी खा गई थी उन यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के करीब बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने पहुंची। कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।



