आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
आयुष विभाग द्वारा ग्राम खिन्दियाखेड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित 65 व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
सोयत कला-जिला आयुष अधिकारी डॉ. महेश चंद्र कंडारिया के निर्देशन में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर डोंगरगांव द्वारा शुक्रवार को खिन्दियाखेड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डोंगरगांव औषधालय की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रश्मि श्रृंगी द्वारा मरीजों का परीक्षण किया एवं निःशुल्क होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम भी वितरित की गई। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह श्वास, संधिवात, आमवात आदि विभिन्न रोगों के मरीजों का परीक्षण किया गया।
शिविर में महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामकन्या वर्मा एवं दवासाज कृष्णपाल सिंह झाला, योग सहायक अक्षत भावसार, योग प्रशिक्षक कमल सिंह झाला का सहयोग रहा। शिविर में कुल 65 रोगियों को जांच कर औषधि दी गई।



