आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां

शनिवार को नगर से 2 किलोमीटर दूर देवली गांव के समीप देवली-रावली मार्ग पर एक युवक ने पेड़ पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । युवक की लाश लटकी होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कटारा, प्रधान आरक्षक सतीश मोदी , आरक्षक राकेश राठौर तथा डायल हंड्रेड के ड्राइवर कमलेश शर्मा मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा तैयार कर लाश को ग्रामीणों की सहायता से नीचे उतारा गया । पुलिस ने गांव के प्रमुख लोगों से पूछताछ की ताकि मृतक की पहचान हो सके । मृतक की पहचान विनोद पुत्र कालूराम उम्र 24 ग्राम धानोदा जिला राजगढ़ जाति भील हालमुकाम ग्राम देवली बताया जा रहा है ।


थाना प्रभारी रणजीत सिगार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर लाश को अपने कब्जे में ली । युवक का पोस्टमार्टम कराकर युवक को परिजनों को सौंपा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!