जनमत जागरण न्यूज @ नई दिल्ली
उप राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 08.40 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज सुबह 11 बजे प्रेसिडेंसियल एक्सप्रेस से रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे।
जहां वह रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। वेंकैया नायडू रामलला का दर्शन-पूजन करने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति होंगे। उसके बाद वह वाराणसी के लिए निकल जाएंगे जहां काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज सुबह 11 बजे प्रेसिडेंसियल एक्सप्रेस रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वह रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। अयोध्या में उपराष्ट्रपति सिर्फ चार घंटे रहेंगे। इसके साथ ही वे राममंदिर निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। वेंकैया नायडू रामलला का दर्शन-पूजन करने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति होंगे। 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अयोध्या आ चुके हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि, पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया जा रहा है। दर्शन मार्ग पर उपराष्ट्रपति के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया जाएगा। उन्हें राममंदिर का मॉडल स्मृति चिह्न के रूप में दिया जाएगा। रामलला के पुजारी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को विधिवत पूजन-अर्चन कराएंगे।
राममंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में बताया जाएगा
अनिल मिश्र ने बताया कि, उपराष्ट्रपति को प्रजेंटेशन के जरिए ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था के इंजीनियर राममंदिर निर्माण की प्रगति के साथ-साथ भव्यता व बेमिसाल तकनीकी से भी अवगत कराएंगे।
हनुमानगढ़ी में वैदिक मंत्रोच्चारों से स्वागत
हनुमानगढ़ी पुजारी राजूदास ने बताया कि, उपराष्ट्रपति के परिसर में प्रवेश करते ही वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। हनुमानगढ़ी का प्रसाद, हनुमानगढ़ी का चंदन, रामनामी व गदा भेंट की जाएगी। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि, रामजन्मभूमि परिसर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को आशीर्वाद देने के लिए संतों को भी ट्रस्ट की ओर से बुलाया गया है। मणिरामदास की छावनी के महंत कमलनयन दास, महंत दिनेंद्र दास सहित अन्य संत रामलला के दरबार पहुंचेंगे।
रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति दर्शन-पूजन के बाद पयर्टन विभाग के होटल राही यात्री निवास में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे रेलमार्ग से ही वाराणसी रवाना हो जाएंगे।



